समय पर उपचार नही मिलने से दो बोकड़ो की गयी जान




 सिहोरा:-   तहसील के ग्राम सिहोरा मे   पशु चिकित्सालय मे डॉक्टर की अनुपस्तिथि के कारण सिहोरा क्षेत्र में पशुओं  की चिकित्सा करने के लिये सुविधा का अभाव होने के कारण  पशु पालकों को विविध समस्या का सामना करना पड़ रहा है.  


     जिला परिषद  कि ओर से संचालित पशु चिकित्सालय सिहोरा मे काफी दिनों से है. परंतु इस चिकित्सालय मे पहले बेहतर डॉक्टर  और सेवा के कारण प्रचलित था.  किंतु आज राजनीतिक या शासकीय नियमों के बदलाव के कारण ये पशु चिकित्सालय आज खंडर बनते दिखायी दे रहा है.

सिहोरा क्षेत्र के इस चिकित्सालय उपचार की सुविधा अधूरी दिखायी दे रही है.

एक साल से इधर उधर  बदली के कारण इस चिकित्सालय मे डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहते इसी कारण ये चिकित्सालय  आज अधर में चलते दिखायी दे रहा है.   इस चिकित्सालय मे कागजों पर डॉक्टर की उपलब्धि दिखाकर यहा के मदतनीस  के द्वारा पशुओं का उपचार किया जाने की जानकारी मिली है.  इसी के कारण कागज़ पर चलने वाली डॉक्टरकी का खुलासा सामने आया  है. 


  अभी वातावरण में बदलाव के कारण पशुओं मे काफी बिमारियाँ दिखायी दे रहे हैं. और समय पर डॉक्टर उपलब्ध नही होने के कारण पशुओं की मृत्यु की संख्या बढ़ते दिखायी दे रही है.


दो दिन पहले  दो बोकड़ों की  अचानक से हालत बिगड़ने पर सिहोरा के इस पशु चिकित्सालय मे चिकित्सा के लिये दोनों को ले जाया  गया.   किंतु पशु चिकित्सक उपस्थित नही होने से  घर वापस लाना पड़ा. ज्यादा होने पर इस पशु चिकित्सालय के कर्मचारी आये और उपचार के बीच दोनों बोकड़ो ने जान छोड़ दी.


 सिहोरा के  कलाम शेख ने बताया की पशुओं का उपचार समय पर होना जरूरी है. मै इस  पशुचिकित्सालय मे अपने घर के दोनों बोकड़ो को ले गया किंतु वहा डॉक्टर उपलब्ध नही होने के कारण दोनों बोकड़ो ने जान छोड़ दी.  इस चिकित्सालय की पूरी जाच करके उचित कारवाही करने की मांग ग्राम सिहोरा के प्रतिष्ठित 

 व सामाजिक कार्यकर्ता मा. श्री. कलाम शेख व पशु पालकों ने  की है.







संपादक चंद्रशेखर भोयर









कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
Youtube Channel Image
Chandrashekhar Bhoyar Subscribe To Get More Information
Subscribe