चांदपूर मे लगा आनंदोत्सव

 

आज लगी है भक्तों की भीड़ :
चांदपूर मे लगा आनंदोत्सव 


                        श्री हनुमान देवस्थान चांदपुर



सिहोरा:--  भंडारा जिले मे  प्रख्यात  व  जागृत श्री  हनुमान देवस्थान के नाम से  तुमसर तहसील के सिहोरा क्षेत्र मे  आने वाले ग्राम चांदपूर मे आज  एक  जनवरी  2024 को मनाने भक्तों की  काफि भीड़  लगी दिखाई दे रही है.

     इस क्षेत्र मे विदर्भ, मध्य प्रदेश के साथ साथ मुम्बई, पुणे, छत्तिसगड से भी ज्यादात्तर श्री हनुमान जी के भक्त अपनी हजेरी  लगाते दिखाई दे  रहे है.



     चांदपूर मे  पुरातन काल से श्री हनुमान जी के पद चिन्हो का होना ये एक शुभ  माना जाता है.  बताया जाता है यहा पर श्री लंगडा हनुमान, चाँदशाहवली, ऋषीदेव   और  पहाडियों के बिच से निकलने  वाले  पानी के झरने के  कारन भाविक भक्तों का आकर्षण बड रहा है.

    चांदपूर एक ग्रीन व्हेली के नाम से पुरे विदर्भ मे प्रसिध्य है. इस गाव मे भव्य जलाशय के हजारो लोगोंको रोजगार का सहारा बन चुका है.  




कड़े बंदोबस्त मे लगेगी यात्रा 


चांदपूर का प्रसार व प्रचार दिनबदिन बढते ही जा रहा है. यहा पर  नववर्ष , श्री हनुमान जयंती, ऋषी पंचमी और  चैत्र मे काफि भीड़ लगी होती है.  जिसके लिये श्री हनुमान देवस्थान ट्रस्ट चांद्पूर की और से  दुरदरार से आने वाले भाविक भक्तों की सुविधा के लिये शुध्द पानी, रहने की उचित व्यवस्था और उनको समस्या का सामना ना करना पडे इसलीये  सिहोरा पोलिस विभाग की सहयता ली जाती है.  जिससे  भाविक भक्तों को सुविधा जनक होता है.

     


ग्रीन व्हेली का होगा  विकास 


चांदपूर मे  पहाडियोंका संगम  लोगोंको अपनी ओर खिचते दिखाई दे रहा है जिसके कारन यहा भीड़ बढती जाती दिखाई दे रही है.  यहा पर स्थित पुराने रेस्ट हाऊस का चेहरा मोहरा भी अब बदल चुका है. जिसके कारन क्षेत्र मे विकास की आस भाविक भक्तों को दिखाई दे रही है.

क्षेत्र मे सबसे बडे रोजगार का साधन बनने जा रहा है चांदपूर देवस्थान क्षेत्र.  विकास कार्य जारी  होने की जानकारी मिली है.



          स्थानिक संस्था को मिले अवसर 


भव्य  चांदपूर जलाशय के विकास और क्षेत्र के विकास के लिये यहा रोजगार निर्मान कार्य प्रगतीपट पर है.  यहा पर विकास कार्य करने का अवसर यहा पर स्थित संस्था को मिलने से इस ग्रामीण क्षेत्र का विकास कार्य तेजी से बढ़ने की चर्चा बढ रही है.


        

        बढती हुयी भीड़ को ध्यान मे रखते हुये देवस्थान की और से गाडीयों की पार्किंग की व्यवस्था ग्राम पंचायत के  खाली मैदान मे की गयी है.  कडे  बंदोबस्त के साथ नया साल मनाने का अवसर  दुर दरार से आये हुये भाविक भक्तों को मिलने से काफि खुशियो का माहौल दिखाई दे रहा है.



संपादक  मा. श्री. चंद्रशेखर भोयर 

मो. नं. 9373388623.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.
Youtube Channel Image
Chandrashekhar Bhoyar Subscribe To Get More Information
Subscribe